उदैतपुर गांव में जहरीली दवा पीने से विवाहित महिला की इलाज के दौरान हुई मौत

 

शिवली कानपुर देहात। गुरुवार के दोपहर कोतवाली क्षेत्र के उदैतपुर गांव में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में कीट नाशक दवा पी ली। दवा पीने से हालत खराब होने पर परिजनों ने आनन-फानन उपचार के लिए कानपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम भेजा। वहीं देर रात तक चली पंचायत के बाद दोंनो पक्षों के बीच आपसी समझौता होने की बात कही जा रही है।
शिवली कोतवाली क्षेत्र की ग्राम सभा सिंहपुर शिवली के मजरा उदैतपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार राजपूत पुत्र बाबू राम की शादी थाना शिवली की ग्राम सभा औरंगाबाद के मजरा खनखरी गांव निवासी ओमप्रकाश उर्फ मुन्ना की बेटी अनुपम से 11 वर्ष पूर्व हुई थी। गुरुवार की दोपहर अनुपम ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर रखी कीटनाशक दवा पी ली जिससे उसकी हालत खराब होने लगी। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई और शव घर ले आए। जानकारी पर अनुपम के पिता ओम प्रकाश दादा राजू व चचेरा भाई कृष्णा मौके पर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाने लगे मामले को देख पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम भेजा। उधर मायके व ससुराल पक्ष में समझौते को लेकर देर रात तक चली पंचायत के बाद मृतका की 8 वर्षीय बेटी काव्या के नाम डेढ़ लाख रुपए की एफडी और सवा बीघा जमीन करने पर सहमति बनी और मामला शांत हुआ। कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि महिला द्वारा कीटनाशक दवा पीने की जानकारी मिली है जिसमें उसकी मौत हो गई है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थित स्पष्ट होगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें