
मंगलपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव के सामने सांड को बचाने के चक्कर में दो ऑटो वापस मे टकरा गए जिसमें एक ऑटो अनियंत्रित होकर खड्ड में जाकर पलट गया।ऑटो मे सवार चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार थाना मंगलपुर क्षेत्र के जसापुर गांव निवासी रेखा देवी अपने पति चन्द्र पाल के साथ रेलवे स्टेशन आने के लिए जैतापुर से ऑटो संख्या यूपी 77 ए ए 4987 पर बैठी थी।वही जैतीपुर गांव पतरे संखवार की। पत्नी सिकंदरा से ऑटो मे बैठी थी शाम करीब 5 बजे गौरी गांव के पास उक्त ऑटो के आगे चल रहे ऑटो संख्या यूपी 77 बी एन 2860 के सामने अचानक सड़क पर सांड आ गया ।सांड बचाने के चक्कर में दोनो ऑटो आपस मे टकरा गए जिसमें एक ऑटो अनियंत्रित होकर खड्ड। मे जाकर पलट गया ऑटो मे सवार सवारी गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल चालक शैलेन्द्र कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी मुड़ेरा किन्नर सिंह व सवारी चन्द्र पाल व उसकी पत्नी रेखा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए।सभी घायलों को राहगीरों की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र झीझक इलाज के लिए भर्ती कराया गया।












