कानपुर देहात के राजपुर कस्बे में एक आटो सवार महिला के पर्स से मोबाइल फोन 4800,,,रूपए नगद चोरी हो गए यह घटना कस्बे के पीली कोठी के समीप हुईं जब महिला बच्चों के लिए किताबें खरीदने आई थी चोरी का पता जब चला जब उसकी किताबें खरीदने के लिए अपना पर्स खोला सटटी गाव निवासी नाजमीन ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को वह शाहजहांपुर से आटो मे सवार होकर राजपुर कस्बे में बच्चों की कापी किताबें लेने आई थी आटो मे पहले से ही दो अन्य महिलाएं भी सवार थी इसी दौरान उनके पर्स से मोबाइल और नगदी निकाल ली गई बाद मे दोनो संदिग्ध महिलाएं थाना मार्ग के सामने आटो से उतर गई आटो का किराया देने के बाद जब नाजमीन ने कापी किताबें खरीदने के लिए अपना पर्स खोला तो उन्हें चोरी का पता चला उन्होंने तुरंत चौराहे पर मौजूद लोगों को घटना की जानकारी दी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आटो सवार दोनों महिलाओं के साथ साथ चोरी का आरोप लगाने वाली महिला को भी थाने ले आई पुलिस फिलहाल इस महिलाओं से पुछताछ कर रही है राजपुर थाना अध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि आटो मे सवार दोनों महिलाएं एक दुसरे पर चोरी का आरोप लगा रही है पुलिस इस पुरे मामले की छान बीन कर रही है
साहिल कटियार
संवाददाता सिकंदरा
कानपुर देहात









