शिवली कानपुर देहात। बंगाल पांडुचेरी एवं असम में हुए चुनाव में भाजपा को मिली जीत को लेकर भाजपाइयों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। पश्चिम बंगाल में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने की खुशी के मौके पर सोमवार की शाम भाजपा सभासद बालकृष्ण उर्फ कन्हैया गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ खुशी का इजहार करते हुए शिवली बस स्टॉप पर न केवल एक दूसरे का बल्कि आम जनता का भी मुंह मीठा करवाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी पर बधाई दी तथा जमकर आतिशबाजी छुड़ाई।
बंगाल असम पांडुचेरी में हुए विधानसभा के चुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहरा दिया है। भाजपा ने पश्चिम बंगाल में कब्जा जमा चुकी ममता बनर्जी की सरकार को उखाड़कर प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज कराई है। तीन राज्यों में हुए चुनाव में भाजपा की जबरदस्त जीत से भाजपाइयों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। भाजपा कार्यकर्ता एक दूसरे का मुंह मीठा करवा कर आपस में बधाई देते नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार की शाम भाजपा सभासद बालकृष्ण उर्फ कन्हैया गुप्ता एवं राजेश अवस्थी मोनी ने शिवली बस स्टॉप पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिष्ठान वितरित कर लोगों का मुंह मीठा कराते हुए कहा कि बंगाल में जंगल राज एवं भ्रष्टाचार से ऊब चुकी जनता ने जिस तरह से ममता बनर्जी की सरकार को उखाड़ कर फेंक दिया है उससे यह साबित होता है कि इस देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिल से पसंद करती है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंगाल में भी अपना जादू बिखेर दिया है। भाजपा की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता भाजपा के साथ है यह इन चुनावों में प्रमाणित हो गया है। इस मौके पर प्रमुख रूप से वीरेंद्र अग्निहोत्री,भाजपा सभासद राजेश अवस्थी मोनी, धीरेंद्र सिंह चौहान,पूर्व सभासद अशोक अवस्थी, विशाल तिवारी, धीरज द्विवेदी,सौरभ तिवारी, शिवांग अवस्थी,पूती तिवारी,दीपक मिश्रा,उमेश चन्द्र गुप्ता आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।









