रसूलाबाद में भाजपाइयों ने मनाया जीत का जश्न
आतिशबाजी करने के साथ एक दूसरे का मीठा कराया मुंह
निर्मला संखवार की अगुवाई में मनाया गया जीत का जश्न
रसूलाबाद कानपुर देहात। तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत से एक बार फिर पीएम मोदी पर लोगों के अटूट विश्वास की सनद हो गई। भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से देश की जनता खुश है। विपक्षियों को एक बार फिर मुंह की खानी पड़ गई। यह बात पर विधायक निर्मला संखवार ने तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर उत्साहित होकर कही।
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली इस जीत के बाद कस्बे में भाजपाइयों के बीच उत्साह का माहौल रहा। पूर्व जिला मंत्री जीतू त्रिपाठी के आवास पर आयोजित जश्न समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान पूर्व विधायक कमलेश चन्द्र दिवाकर ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि जन-जन के विश्वास, संघर्ष और परिवर्तन की इच्छा की जीत है।
उन्होंने कहा कि यह सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत, समर्पण व धैर्य का परिणाम है। वहीं पूर्व विधायक निर्मला संखवार ने कहा कि यह सुशासन की नीतियों पर जनता ने अपनी मुहर लगाई है, साथ ही केंद्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का भी यह प्रतिफल है।
सदस्य जिला पंचायत जनार्दन सिंह ऋषि ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रधान पार्टी है। तीनों राज्यों के मतदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि जन समर्थन से मिली यह विजय और भी प्रेरणादायक बन गई है। इस मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी, सोनू दीक्षित,अरुण दुबे, संजय चौहान, सूर्यभान सिंह, सुबोध अवस्थी, राम महेश वर्मा, पप्पू दिवाकर,ह्रदयेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।









