रनियां पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

 कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रनियां पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। दिनांक 28 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम ने कटका रोड स्थित शिवा होटल एंड रेस्टोरेंट के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपू सिंह पुत्र जगदीश सिंह, निवासी किसरवल रोड रनियां, थाना रनियां, कानपुर देहात बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ।
अवैध शस्त्र रखने के संबंध में संतोषजनक उत्तर न देने पर थाना रनियां में मु0अ0सं0 065/26 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। पुलिस ने अभियुक्त का चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए उसे नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामला दर्ज है, जिसमें बीएनएस एवं एससी/एसटी एक्ट की धाराएं शामिल हैं। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें