थाना परिसर में स्थित मंदिर में दो प्रेमी युगल जोड़ों की हुई शादी

कानपुर देहात – मूसानगर जनपद कानपुर देहात के थाना मूसानगर पुलिस का एक बार फिर मानवीय चेहरा आया सामने जहां पर थानाध्यक्ष ने थाना परिसर स्थित मंदिर में दो प्रेमी युगल जोड़ों की शादी करवाई।
दोनों प्रेम युगल जोड़ो आपसी रजामंदी से शादी थी। थानाध्यक्ष रीना गौतम ने बताया कि रविवार को बम्हरौली घार निवासी रामचन्द्र के पुत्र शालू कुमार व गांव के ही नीरज सोनकर की पुत्री नैना व दूसरा प्रेमी युगल जोड़ा हिम्ममापुर थाना गजनेर निवासी बच्चू सिंह के पुत्र सत्येन्द्र सिंह कोटरा मकरन्दपुर थाना घाटमपुर निवासी जगदम्बा प्रसाद की पुत्री अनीता के साथ चांदपुर थाना मूसानगर निवासी अपने मौसिया अनिल के घर आया और दोनां ने शादी की बात बताई। यह दोनों थाने आ गए। यहां पर दोनों प्रेमी युगलों के बालिग होने के आवश्यक दस्तावेज देखकर घरवालों को बताकर शादी कराई गई। शादी की रस्म थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में हुई। वहीं थानाध्यक्ष रीना गौतम एस आई अवनीश वर्मा एस आई सुनील वर्मा कांस्टेबल आस्था उत्तम समेत समस्त स्टाफ ने शुभकामनायें देकर नवयुगल जोड़ों को बधाई दी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें