दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, स्वैच्छिक संगठनों, सेवायोजकों को 03 दिसम्बर 2026 को “विश्व दिव्यांग दिवस” के अवसर दिया जाएगा पुरस्कार

 

 

कानपुर देहात  जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी नेहा सिंह ने बताया कि दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों / स्वैच्छिक संगठनों / सेवायोजकों को 03 दिसम्बर 2026 को “विश्व दिव्यांग दिवस” के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा निम्नलिखित क्षेत्रों में पुरस्कार दिये जाते हैं-1- दक्ष दिव्यांग कर्मचारी / स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। 2-दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियेक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए सेवायोजकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार। 3-दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार। 4- प्रेरणा स्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार। 5-दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिये राज्य सारीय पुरस्कार। 6-दिव्यांगजन हेतु “वाधामुक्त वातावरण” के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। 7- दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करन वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।8-सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक / बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार। 9- सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार। 10-दिव्यांगजन के लिए सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाइट हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार। 11-सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाडियों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।12-दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।राज्य स्तरीय पुरस्कार के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट www.uphwd.gov.in से प्राप्त की जा सकती है। इच्छुक व्यक्ति द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन समस्त वांछित प्रपत्रों सहित कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, कमरा नं०-105, विकास भवन, माती, कानपुर देहात में 15 जून 2026 तक जमा कर सकते हैं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें