गैस आपूर्ति सुचारू रखने को लेकर डीएम व एसपी की बैठक, काला बाजारी पर सख्ती के निर्देश

 कानपुर देहात घरेलू एवं व्यावसायिक गैस आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की संयुक्त अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी व सभी पूर्ति निरीक्षकों के साथ गैस आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। वहीं, उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।
इस दौरान गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति, डिलीवरी व्यवस्था को बेहतर बनाने, डिपो व डिस्ट्रीब्यूटरों की निगरानी तथा शिकायत निवारण प्रणाली को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही काला बाजारी और जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में गैस आपूर्ति बाधित न हो और आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें