इंदिरा स्टेडियम तरणताल तैयार, टेस्टिंग जारी—मई के प्रथम सप्ताह से खिलाड़ियों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

 

जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, युवाओं के लिए बड़ी सौगात

जालौन मुख्यालय स्थित इंदिरा स्टेडियम का तरणताल अब पूरी तरह तैयार होकर नई चमक के साथ खिलाड़ियों और युवाओं के लिए खुलने की ओर अग्रसर है। मा० जल शक्ति मंत्री की निधि से संचालित इस महत्वपूर्ण परियोजना का जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने स्थलीय निरीक्षण कर सभी कार्यों की गुणवत्ता और पूर्णता का जायजा लिया। तरणताल परिसर में कराए गए व्यापक विकास कार्यों के तहत पाथवे निर्माण, शौचालयों का उन्नयन, बाउंड्रीवाल का सुदृढ़ीकरण, शेड निर्माण, टाइल्स नवीनीकरण, रंगाई-पुताई एवं संपूर्ण रेनोवेशन कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। पूरा परिसर अब आधुनिक, आकर्षक और सुविधाजनक स्वरूप में नजर आ रहा है, जो खिलाड़ियों और आगंतुकों को बेहतर अनुभव प्रदान करेगा। वर्तमान में तरणताल की तकनीकी टेस्टिंग एवं अंतिम तैयारियों का कार्य प्रगति पर है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण रूप से संतोषजनक पाए जाने के उपरांत तरणताल को मई के प्रथम सप्ताह में आमजन एवं खिलाड़ियों के लिए प्रारंभ कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि यह सुविधा जनपद के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करेगी और स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इंदिरा स्टेडियम का यह उन्नयन जनपद में खेल गतिविधियों को नई दिशा और गति देने का कार्य करेगा, जिससे युवा पीढ़ी को बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, डीसी मनरेगा रामेंद्र सिंह, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें