विधायक सरोज कुरील ने नए संपर्क मार्ग का किया शिलान्यास

कानपुर नगर घाटमपुर – गुरुवार को विधायक सरोज कुरील ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बीहूपुर से फत्तेपुर तक बनने वाले नए संपर्क मार्ग का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।

विधायक सरोज कुरील ने इस अवसर पर बताया कि यह मार्ग न केवल क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाएगा, बल्कि स्थानीय व्यापार और विकास के नए रास्ते भी खोलेगा।

ग्रामीणों ने इस पहल के लिए विधायक सरोज कुरील की सराहना की और इसे क्षेत्र की उन्नति के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने इस विकास कार्य की शुरुआत के लिए विधायक और समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई दी।

इस दौरान बिहुपुर के ग्राम प्रधान और विधायक प्रतिनिधि मनीष तिवारी सहित कई अन्य क्षेत्रीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें