उरई। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी आर०डी० वर्मा ने बताया कि उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड लखनऊ के निर्देशानुसार मण्डल स्तरीय पुरस्कार वितरण हेतु ग्रामोद्योगी उद्यमियों / इकाईयों के लाभार्थियों का चयन किए जाने हेतु जिला खादी ग्रामोद्योग कार्यालय जालौन स्थान उरई के माध्यम से मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना तथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में न्यूनतम तीन वर्ष पुरानी वित्तपोषित इकाईयों को कम पूंजी में अधिक रोजगार के मानक के आधार पर इकाईयों को जनपद स्तर तथा मण्डल स्तर पर कमेटी द्वारा चयनित करके पुरस्कृत किया जाता है।उक्त योजना मे जनपद स्तर पर न्यूनतम तीन वर्ष पुरानी स्थापित निरन्तर कार्यरत वित्तपोषित इकाईयों के उत्साहवर्धन हेतु वित्तीय वर्ष 2026-2027 में पुरस्कार वितरण हेतु चयन किया जाना है। पुरस्कार योजना में आवेदन करने के लिये इक्छुक उद्यमी / ईकाइयों के लाभार्थी किसी भी कार्य-दिवस मे कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त करके दिनांक 30.04.2026 तक जमा कर सकते है। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय जिला ग्रामोद्योग अधिकारी नया पटेल नगर चुर्खी रोड, उरई जिला जालौन मे सम्पर्क कर सकते हैं










