कानपुर देहात दौरे पर मंत्री डॉ. संजय निषाद, नशा मुक्ति कार्यक्रम से लेकर आक्रोश यात्रा तक कई आयोजनों में करेंगे सहभागिता

कानपुर देहात – कानपुर देहात में 24 अप्रैल 2025 (शुक्रवार) को मत्स्य विभाग के मंत्री एवं प्रभारी मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री सुबह 11:00 बजे निरीक्षण भवन, माती पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे हिंदी भवन में आयोजित नशा मुक्ति एवं नारी शक्ति वंदन अभियान से संबंधित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान उनके साथ राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान एवं जिला कमेटी के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में मंत्री जनसमूह को संबोधित करेंगे।

इसके उपरांत दोपहर 01:00 बजे हिंदी भवन से अकबरपुर चौराहे तक नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आक्रोश यात्रा निकाली जाएगी, जिसकी अध्यक्षता स्वयं मंत्री करेंगे। इस यात्रा में विपक्षी दलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा।

दोपहर 01:45 बजे मंत्री भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पहुंचकर प्रेस वार्ता करेंगे, जहां वे विभिन्न मुद्दों पर मीडिया से संवाद करेंगे।

दौरे के अगले चरण में मंत्री दोपहर 03:00 बजे पुलिस लाइन पहुंचकर प्रशिक्षु आरक्षियों से संवाद करेंगे। इस दौरान वे उनके मनोबल, प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन तथा आम जनता के साथ व्यवहार को लेकर मार्गदर्शन देंगे।

शाम 05:30 बजे मंत्री तहसील सिकंदरा पहुंचेंगे, जहां भाजपा जिला मंत्री स्वर्गीय विनोद नायक की शोक सभा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

मंत्री के इस दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें