कानपुर देहात – जनपद कानपुर देहात में महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 18.04.2026 को थाना बरौर पर वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 28/2026 धारा 65(2)/131/352 बीएनएस0 व 5M/6 पॉक्सो एक्ट बनाम 1. रामेश्वर उर्फ राम्हे उर्फ जोकर पुत्र अजब सिंह 2.सीताराम पुत्र अज्ञात 3.सुबोध पुत्र अज्ञात 4.लवकुश पुत्र अज्ञात निवासी जगम्नपुर थाना बरौर जनपद कानपुर देहात पंजीकृत किया गया था । प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेकर उच्चाधिकारियों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया व फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी । थाना बरौर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 19.04.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर नामजद अभियुक्त रामेश्वर उर्फ राम्हे उर्फ जोकर पुत्र अजब सिंह उर्फ अजय निवासी जगम्मपुर डेरा थाना बरौर कानपुर देहात उम्र 56 वर्ष को बरौर से मीनापुर के मध्य बम्बिया पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।










