झगड़ा कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में जेल भेजा

कालपी जालौन अलग-अलग ग्रामों में चार लोग झगड़ा कर रहे थे तभी पुलिस टीम ने अलग-अलग जगह से चार लोगों को गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 के तहत अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेजा।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली कालपी प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी के निर्देशन में ज्ञान भारती छौंक चौकी उप निरीक्षक सूरज पाल सिंह पुलिस बल साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम शाहजहांपुर निवासी शिवम पुत्र कृष्ण चंद्र पड़ोसी को गाली गलौज कर झगड़ा कर रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया इसी क्रम में उप निरीक्षक रामजीलाल पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे वहीं झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम शेखपुर गुढ़ा निवासी बाबू सिंह पुत्र लाल सिंह अपनी पत्नी को गाली गलौज कर झगड़ा कर रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया इसी क्रम में उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह भदोरिया पुलिस बल साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे तभी झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम बरखेरा निवासी उदित उदयवीर पुत्रगण रामजीवन समेत दोनों भाई आपस में गाली गलौज कर झगड़े को अंजाम दे रहे थे तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया उक्त घटनाओं में कालपी पुलिस ने चारों अभियुक्तों के खिलाफ अलग-अलग चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें