
जालौन बेमौसम ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है, जिसके चलते प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जनपद की तहसील माधौगढ़, जालौन और कोंच की स्थिति पर कड़ी नजर बना रखी है।
डीएम के निर्देशन में उप जिलाधिकारी एवं राजस्व विभाग की टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर फसलों के नुकसान का आकलन कर रही हैं। प्रशासन का उद्देश्य है कि वास्तविक क्षति का सही आंकलन कर किसानों को जल्द से जल्द राहत उपलब्ध कराई जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सर्वे कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और प्रभावित किसानों को समय पर सहायता प्रदान की जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।












