कानपुर देहात थाना मूसानगर पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित अभियुक्त नियाजुद्दीन उर्फ नियाज को गिरफ्तार किया है। नियाजुद्दीन पर आरोप है कि उसने अपने भाई-बहनों के साथ मिलकर अपनी बहन रेशमा की हत्या कर दी थी। पुलिस ने नियाजुद्दीन को हलिया मोड़ कस्बा व थाना मूसानगर के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नियाजुद्दीन की निशादेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए बेलचे को भी बरामद किया है। नियाजुद्दीन उर्फ नियाज, उम्र 42 वर्ष, पुत्र मोहम्मद अहमद, निवासी फत्तेपुर कस्बा व थाना मूसानगर, कानपुर देहात। नियाजुद्दीन को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम व खुलासे हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है।










