तहसीलदार को किसान संगठन ने ज्ञापन सौंप कर समस्याओं का निस्तारण किया जाए

फोटो तहसीलदार को भारतीय किसान संगठन के लोग ज्ञापन सौंपते हुए।
कालपी जालौन 1 अप्रैल
बुधवार के दिन भारती किसान संगठन तहसील अध्यक्ष अजय पाल सिंह ने अपने साथियों के साथ तहसील कालपी में पहुंचकर तहसील में मौजूद तहसीलदार अभिनव तिवारी को उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया कि सरकारी गेहूं केंद्रों में बोरिया तथा सारी व्यवस्थाएं सही की जाए जिससे गेहूं केंद्र में जाने वाले किसानों की गेहूं बिक्री आसानी से हो सके उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी पड़ रही है नहरो एवं नलकूपो से संबंधित ग्रामों के तालाब भरे जाएं विद्युत विभाग से मांग की है दिन रात में होने वाली कटौती को समाप्त कर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाए आदि किसानों से युक्त आधा दर्जन समस्याएं रखकर शीघ्र निस्तारण करने की गुहार लगायी ज्ञापन देने वालों में चंद्रपाल सिंह ओम सिंह वीर सिंह श्याम बाबू पाल वीरेंद्र सिंह विश्वनाथ सिंह आदि मुट्ठी भर लोग मौजूद थे।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें