उरई भूमि संरक्षण अधिकारी राष्ट्रीय जलागम अभिषेक चंद्रा ने बताया कि श्यामजी वरिष्ठ सहायक को सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बिलों में फर्जी चिकित्सा दावा प्रस्तुत कर शासकीय धनराशि का दुरुपयोग करने के आरोप में निलंबित किया गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही शुरू की गई है।
श्यामजी निलंबित होने के बाद से लतायाफ हैं और उन्होंने कोई सूचना नहीं दी है, जिससे राजकीय कार्य प्रभावित हो रहा है। उनके पास भण्डार और स्थापना पटल का चार्ज भी था, जिसे अब कुलदीप सिंह कुशवाहा वरिष्ठ सहायक को सौंपने के लिए 3 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है।
कमेटी में गजेन्द्र पाल सिंह, रविन्द्र वर्मा और दीपक यादव शामिल हैं, जो 1 अप्रैल 2026 को अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में उपस्थित होकर उक्त चार्ज कराएगी।











