कानपुर देहात। ईद उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव शेखू खान के आवास पर जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों का जमावड़ा लगा, जहां सभी ने पहुंचकर ईद की मुबारकबाद दी।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा, पूर्व सांसद राजा रामपाल, पूर्व एमएलसी कल्लू यादव, पूर्व प्रत्याशी नीरज सिंह, पारुल तिवारी, भोगनीपुर विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री, अकबरपुर टाउन एरिया के पूर्व अध्यक्ष गुड्डन सिंह, बृजमोहन यादव, आनंद यादव, शिशुपाल यादव सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी तथा समाज में सौहार्द और एकता बनाए रखने का संदेश दिया। नेताओं ने कहा कि ईद का त्योहार प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का प्रतीक है, जिसे सभी को मिलजुल कर मनाना चाहिए।






