60 किसानों का दल नई दिल्ली और राजस्थान के लिए रवाना

 

कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन और मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल के मार्गदर्शन में उप कृषि निदेशक कानपुर देहात हरीशंकर भार्गव ने 60 किसानों का दल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दल 6 दिवसीय प्रशिक्षण के लिए पूसा नई दिल्ली और सरसों अनुसंधान केंद्र राजस्थान जा रहा है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में रबी फसलों से संबंधित और सरसों उत्पादन की नवीनतम तकनीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी। किसानों को सरसों अनुसंधान संस्थान, भरतपुर, राजस्थान में प्रशिक्षण कराया जाएगा। इसके अलावा, पूसा नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के मेले में भी किसानों को प्रतिभाग कराया जाएगा।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को गेहूं, अन्य फसलों, कृषि विविधीकरण और कृषि के साथ अन्य विधाओं को अपनाकर अपनी आय दोगुनी करने की तकनीकों के बारे में जानकारी देना है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें