उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में तीन शिकायतों का निस्तारण,शेष के लिए टीम गठित।।

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्यवाही : उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह    

पुखरायां। भोगनीपुर तहसील सभागार में सोमवार को उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।इस दौरान शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण किया गया।वहीं कुछ शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम गठित कर निस्तारण के निर्देश दिए गए।।
बताते चलें कि शनिवार को अवकाश होने के कारण इस बार कानपुर देहात की समस्त तहसीलों में शनिवार के बजाय सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।भोगनीपुर तहसील में उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुए समाधान दिवस में कुल 32 शिकायतें प्राप्त हुईं।।
जिनमें से तीन शिकायतों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।उपजिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतकर्ता को एक ही समस्या के लिए बार बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।इस मौके पर तहसीलदार डॉ प्रिया सिंह,नायब तहसीलदार सूर्यप्रकाश,खंड विकास अधिकारी संजय कन्नौजिया,पूर्ति अधिकारी गौरव राजपूत,अवर अभियंता रामरूप बिंद,एडीओ बलवीर प्रजापति,चिकित्साधीक्षक पुखरायां डॉक्टर अनूप सचान,थाना प्रभारी सट्टी कालीचरन कुशवाहा,एस आई थाना बरौर रंजीत सिंह समेत अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें