पुखरायां कानपुर देहात।। कानपुर देहात में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर के पास एक डीसीएम व अज्ञात वाहन में जोरदार टक्कर हो गई।हादसे में डीसीएम सवार दो लोगों की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।मृतकों की पहचान थाना व कस्बा अकबरपुर निवासी साबिर पुत्र यूसुफ उम्र करीब 49 वर्ष और अंसार पुत्र खलील उम्र करीब 38 वर्ष के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास कालपी से भोगनीपुर जाने वाले रोड पर रविवार सुबह करीब 5.50 बजे एक सिलेंडर भरी डीसीएम किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई।हादसे के बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।हादसे में डीसीएम में बैठे अकबरपुर कस्बा निवासी साबिर और अंसार गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पुखरायां सीएचसी भेजा।जहां मौजूद चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।एस आई अवनीश वर्मा ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
हादसे में शामिल अज्ञात वाहन व फरार चालक की तलाश की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।










