थाना अकबरपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए 01 चोर को किया गया गिरफ्तार । ➡️अभियुक्त/चोर के कब्जे से 01 चोरी की मोटरसाइकिल हुई बरामद ।

जनपद कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना अकबरपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 25.11.2025 को आलमचन्द्रपुर पुलिया बम्बा रोड पर चेकिंग करते समय अभियुक्त अमन पुत्र जाकिर निवासी ग्राम दौलतपुर थाना ठठिया जनपद कन्नौज को 01 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध थाना अकबरपुर पर मु0अ0सं0 531/2025 धारा 317(2) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

पूछताछ विवरणः- अभियुक्त ने बताया कि मैनें मोटरसाइकिल औरैया से काफी दिन पहले चुराई थी और आज मैं इसे बेचने के लिये झांसी जा रहा था । आप लोगों को चैकिंग करते देखा तो घबरा गया और मोटर साइकिल पीछे मोड़कर भागने की कोशिश की तभी आप लोगों ने पकड़ लिया ।

बरामदगी का विवरणः-
1.मोटर साइकिल हीरो आई स्मार्ट बिना नम्बर प्लेट वाहन नंबर UP79J3867 ।
2. कुल 200/- रुपये जामा तलाशी ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1. अमन पुत्र जाकिर उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम दौलतपुर थाना ठठिया जनपद कन्नौज ।

आपराधिक इतिहास–
1. मु0अ0सं0 530/2025 धारा 317(2) बीएनएस 2023 व 35(1) बीएनएसएस 2023 व 3/25 आयुध अधि0 थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात ।
2. मु0अ0सं0 531/2025 धारा 317(2) बीएनएस 2023 थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात ।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें