स्कूल में बच्चों ने अपने-अपने हस्त निर्मित प्रोजेक्टों का प्रदर्शन किया

कालपी (जालौन)

रोज वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कालपी के कक्षा 5,6 व 7 के बच्चों ने रुई कॉटन से अपने अपने हाथों से टेडी बियर गुड़िया – गुड्डा बना कर प्रदर्शित किया। वहीं बच्चों ने अपने हुनर को दिखाकर वाहवाही बटोरी।

विद्यालय के परिसर में कक्षा 5,6,7 के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की मौजूदगी में प्रोजेक्ट टेडी बेयर का कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रुई से प्रोजेक्ट निर्मित कराया गया। छात्र-छात्राओं के द्वारा आकर्षक ढंग से गुड़िया- गुड्डा का निर्माण करके अपने-आपने उत्पाद को प्रदर्शित किया। शिक्षक, शिक्षिकाओं के द्वारा बच्चों के प्रोजेक्टों को खूब सराहा गया। प्रिंसिपल सवाहत हुसैन शिक्षिकाओं मणिका मिश्रा, के मुताबिक बच्चों की प्रतिमाओं को निखारने के प्रोजेक्ट का कार्यक्रम चलाया गया। इससे बच्चों का मानसिक विकास भी होता है।

फोटो – प्रोजेक्टों का प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें