पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे जी के द्वारा परेड और सलामी का निरीक्षण किया गया

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे जी के द्वारा परेड और सलामी का निरीक्षण किया गया

कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई गई एवं ड्रिल अभ्यास के दौरान की जाने वाली कार्यवाही के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। तत्पश्चात महोदया द्वारा पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदया द्वारा गार्द ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की उपस्थिति, वर्दी, शस्त्रों की स्थिति, रख-रखाव एवं सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया गया । महोदया द्वारा पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के सम्बन्ध में सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें