कानपुर देहात – अवगत कराना है कि मादक पदार्थों के निस्तारण एवं विनष्टीकरण के सम्बन्ध में निर्गत निर्देशों के क्रम में तथा न्यायालय से प्राप्त अनुमति के उपरान्त आज दिनांक 29.04.2026 को जनपद कानपुर देहात के विभिन्न थाना अकबरपुर, रनियां डेरापुर, भोगनीपुर, गजनेर सट्टी, मूसानगर, शिवली, सिकन्दरा में दर्ज अभियोगो से सम्बन्धित मादक पदार्थों के मालों के निस्तारण के उपरांत उनके विनष्टीकरण हेतु बनायी गयी जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की उपस्थिति में जनपद कानपुर देहात के विभिन्न थानों में पंजीकृत अभियोगों से संबंधित अवैध मादक पदार्थों का विधिक रूप से विनष्टीकरण कराया गया। इस कार्यवाही के अंतर्गत कुल 30 अभियोगों से संबंधित कुल 217.408 किलोग्राम मादक पदार्थों का निस्तारण किया गया, जिसमें 208.640 किलोग्राम गांजा (अनुमानित कीमत ₹1,04,32,000), 6.844 किलोग्राम चरस (₹17,11,000), 200 ग्राम अफीम (₹1,00,000), 60 ग्राम स्मैक (₹12,00,000) तथा अन्य मादक पदार्थ 1.664 किलोग्राम (₹5,000) शामिल हैं। विनष्टीकृत मादक पदार्थों (कुल अनुमानित कीमत ₹1,34,48,000/-) को भारत ऑयल एंड वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड, गाटा संख्या-672, कुम्भी तहसील अकबरपुर, जनपद कानपुर देहात में नियमानुसार विडियोग्राफी/ फोटोग्राफी कराते हुए नष्ट किया गया । उक्त मादक पदार्थों का विनष्टीकरण माननीय न्यायालय से प्राप्त आदेशों के अनुपालन में गठित जिला स्तरीय कमेटी की देखरेख में किया गया। कमेटी में पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय (अध्यक्षा जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी), अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर संजय कुमार सिंह सदस्य, ऑपरेशन दहन प्रभारी अमित शुक्ला सहित समस्त थाना प्रभारी, मालखाना मोहर्रिर एवं अन्य संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति में संपन्न कराई गई।










