डेरापुर कानपुर देहात। नवागंतुक खंड विकास अधिकारी संजू सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद खंड स्तरीय अधीनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों से परिचय लेने के बाद समीक्षा बैठक की जिसमें उन्होंने पीएम सी एम् योजना के आवासों के अधूरे होने आईडी फार्मर रजिस्ट्री केवाईसी जॉब कार्ड फीडिंग किसान सम्मन निधि एवं गांव की साफ सफाई ग्रामीण अभियंत्रण और रोजगार सेवकों व ग्राम प्रधानों द्वारा सक्रियता और निष्क्रियता से कराए जाने वाले कामों के साथ शौचालय पेयजल के संबंध में जानकारी ली वही फाइलों में पड़े अधूरे कार्यों के लिए सचिवों और ऑफिस में लगे जिम्मेदार लोगों को समय से पूराऋ कराये जाने का निर्देश दिया मौके पर सचिव शिवम और रूबी गौतम के अनुपस्थित होने पर उनसे जवाब तलब कर कारण न बताने तक वेतन रोके जाने की बात कहीं।











