जनपद कानपुर देहात में आज दिनांक 29.04.2026 को श्रमिकों एवं असंगठित क्षेत्र के कामगारों के स्वास्थ्य संवर्धन के उद्देश्य से “श्रमिक आरोग्य मेला” का आयोजन विशाल भट्ठा दरगवां ब्लॉक अकबरपुर में किया गया। इस मेले का संचालन डा० आई०एच० खान द्वारा किया गया। श्रमिक आरोग्य मेले के अंर्तगत 26 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 26 लोगों को ओ०आर०एस० पैकेट वितरित किये गये, जिसमें 03 श्रमिकों की नेत्र जांच एवं 04 दंत जांच वाले पाये गये। इसके अतिरिक्त मधुमेह, टी.बी., नेत्र एवं दंत जांच जैसी सुविधायें उपलब्ध कराई गई एवं दवाये वितरित की गई। चिकित्साधिकारी डा० अंकित, फार्मासिस्ट श्रीमती मंजू, एल०टी० जितेन्द्र एवं आशीष के द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं में पूर्ण सहयोग किया गया। ब्लॉक सरवनखेड़ा क्षेत्र में स्थित अरविन्द फुटवियर जैनपुर में कुल 56 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें 07 श्रमिक नेत्र रोग एवं 12 श्रमिक स्किन रैसेस के पाये गये। 12 श्रमिक ज्यांइट दर्द के पाये गये तथा 10 श्रमिकों को खांसी-जुकाम की दवाये उपलब्ध करायी गयी। 03 श्रमिकों की दंत रोग से सम्बंधित दवाये वितरित की गयी। श्रमिक आरोग्य मेला का संचालन डा० राकेश यादव प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सरवनखेड़ा द्वारा किया गया। स्वास्थ्य टीम में चिकित्साधिकारी डा० पुष्पेन्द्र, डा० भावना, फार्मासिस्ट रामजी सैनी के द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं में पूर्ण सहयोग किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा श्रमिकों को पोषण, स्वच्छता, संक्रामक रोगों की रोकथाम एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर आयुष्मान भारत योजना सहित विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी दी गई।











