कालपी जालौन – एक माह पूर्व पिता की सड़क दुर्घटना में मृत्यु को लेकर पुत्र की तहरीर पर कालपी पुलिस ने अलटो कार नंबर यूपी 78 सीके 1400 तथा अज्ञात चालक के खिलाफ जुर्म धारा 281 106(1) के तहत मुकदमा कायम कर विवेचना उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह भदोरिया को जांच सौंपी।
थाना कदौरा इटौरा बाबनी निवासी अभिषेक पुत्र स्वर्गीय जगमोहन ने कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया कि 24 मार्च 2026 शाम को मेरे पिता कालपी से घर वापस आ रहे थे तभी हमीरपुर सड़क जयरामपुर के पास उपरोक्त कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे मेरे पिता जगमोहन की मृत्यु हो गई मृत्यु उपरांत सारी औपचारिकताएं पूर्ण करने में समय लगा इसलिए रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी हुई है।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी











