कालपी जालौन – नामित अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक ने बैठना मुनासिब नहीं समझा वहीं उप निरीक्षक ने बैठकर खाना पूर्ति की उक्त दिवस पर एक फरियादी के द्वारा शिकायत प्रस्तुत निस्तारण किए जाने की मांग की मौके में शिकायत का निस्तारण किया गया।
शनिवार के दिन कोतवाली कालपी के अतिथि गृह में आयोजित समाधान दिवस पर उप निरीक्षक पुत्तूलाल यादव ने राजस्व संबंधित शिकायतें सर्वाधिक जो आई उक्त शिकायत के संबंध में मामला न्यायालय में विचाराधीन पाए जाने पर फरियादियों को वापस किया ग्राम देवकली निवासी गण प्रताप सिंह राजेंद्र सिंह आदि लोगों ने शिकायत प्रस्तुत करके अवगत कराया कि हीरापुर यमुना के ठेकेदार द्वारा अवैध रूप से आराजी जमीन पर कब्जा कर ट्रक निकाले जा रहे हैं जिसमें मुआवजे दिलाए जाने की मांग की मौके में वरिष्ठ उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र उप निरीक्षक ओंकार सिंह राजस्व निरीक्षक कुंवर हरेंद्र सिंह विद्युत अवर अभियंता कालपी सत्य प्रकाश विद्युत अवर अभियंता नियामतपुर नवीन कुमार पालिका लिपिक सरफराज खान उर्फ बाबा लेखपाल सदर जितेंद्र सिंह लेखपालों में विभा पल्लवी श्रीवास्तव प्रिया सिंह चौहान आदर्श जादौन आकाश चौधरी जितेंद्र सिंह राजपूत राजकमल राहुल कुमार आदि लोग मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी











