शांतिपूर्ण माहौल में होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आगाज़, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

 

 

हर केंद्र पर कड़ी निगरानी और पुख्ता इंतजाम, डीएम-एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

जालौन। होमगार्ड्स इनरोलमेंट–2025 की परीक्षा को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित माहौल में प्रारंभ हुई। परीक्षा को नकलविहीन, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय और मुस्तैद नजर आया।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आचार्य नरेन्द्र देव इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, दयानंद वैदिक महाविद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज तथा गांधी इंटर कॉलेज में सीसीटीवी निगरानी, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों को परखा गया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग और फ्रिस्किंग सुनिश्चित की जाए तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निरंतर निगरानी रखी जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, छाया और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं पर्याप्त रूप से उपलब्ध रहें। परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों में अभ्यर्थियों की उपस्थिति संतोषजनक रही। प्रथम पाली में कुल 3408 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2543 उपस्थित रहे, जबकि 865 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 3408 में से 2583 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 825 अनुपस्थित रहे। यह परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को दो पालियों में आयोजित की जा रही है—प्रथम पाली सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक। जनपद में कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ करें, ताकि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें