सलेमपुर सीएचसी में मरीजों को ओआरएस व मच्छरदानी वाटी गर्मी से डिहाईड्रेशन के बढ़ते मामलों पर डाक्टर ने दी सलाह

 

 

कानपुर देहात के राजपुर में डिहाईड्रेशन के मरीजों की संख्या में लागातार वृद्धि हो रही है इसी को देखते हुए शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी में मरीजों और उनके परिजनों को ओआरएस पैकेट वितरित किए गए मरीजों को ओआरएस घोल बनाने और पीने का तरीका समझाया गया इसके साथ ही मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए मरीजों और छोटे बच्चों को मच्छरदानी भी वाटी गई सीएचसी के चिकित्सक डॉ आरपी सागर ने बताया कि गर्मी से डिहाईड्रेशन के मामले बढ़ रहे हैं धूप में आने जाने वाले तीमारदार भी प्रभावित हो रहें हैं इस मौसम में लोगों में ब्लड प्रेशर कम होने की शिकायते भी लागातार आ रही है डॉ सागर के अनुसार ओआरएस ऐसे मामले में काफी लाभदायक साबित होगा उन्होंने बताया कि गर्मी में अधिक पसीना निकलने और कम पानी से ये समस्याएं बढ़ रही है उन्होंने ओआरएस के सेवन का तरीका भी बताया दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों को 50,,,एमएल दो से 10,,साल तक के बच्चों को आधा गिलास पानी में 100,, में 200,,एमएल और 10,साल से ऊपर के बच्चों को एक लीटर पानी में पूरा पैकेट घोलकर पीना चाहिए डिहाईड्रेशन से बचने के लिए डॉ सागर ने आधिक पानी पीने मासलेदार खाने से परहेज़ करने फाइबर युक्त आहार लेने और संतरे जैसे फलों का अधिक सेवन करने की सलाह दी उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें इस दौरान डॉ आरपी सागर डॉ ध्रुव सिंह फार्मासिस्ट अरुण कुमार और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कपिल सचान मौजूद रहे

 

साहिल कटियार
संवाददाता सिकंदरा
कानपुर देहात 

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें