सीडीओ ने रसधान विघालय का औचक निरीक्षण किया कम उपस्थिति व लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

 

 

कानपुर देहात  मुख्य विकास अधिकारी सीडीओ विधान जायसवाल ने आज विकास खण्ड राजपुर के सिविलियन विघालय रसधान का औचक निरीक्षण किया इस दौरान छात्रों की कम उपस्थिति और विभागीय लापरवाही सामने आने पर उन्होंने सख्त कार्रवाई निर्देश दिए हैं निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता मिड डे मील व्यवस्था और कायाकल्प के तहत हो रहें कार्यों की जमीनी हकीकत का आकलन करना था सीडीओ ने कक्षाओ का अवलोकन किया और छात्रों से बातचीत कर उनके पठन पाठन स्तर की जांच की उन्होंने शिक्षकों को लर्निंग आउटकम पर विशेष ध्यान देने और शिक्षण विधियों को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए सीडीओ ने कहा कि शिक्षक स्वयं बच्चों के घर जाकर उन्हें शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करें निरीक्षण के समय प्रधानाध्यापक अनुपम पाठक सहायक अध्यापिका मोनिका बाजपेई सहित अन्य अध्यापक उपस्थित थे विघालय में कक्षा 8,,से 20,, पंजीकृत छात्रों मे से केवल 8,, कक्षा 7,,मे 8,,मे से 5,, और कक्षा 6,, में से मात्र 4,, छात्र उपस्थित मिलें छात्रों की इतनी कम संख्या देखकर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा सीडीओ जायसवाल ने स्पष्ट चेतावनी दी कि विद्यालय संचालन में किसी भी स्तर पर बरती गई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने विभागीय लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

साहिल कटियार
संवाददाता सिकंदरा
कानपुर देहात 

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें