जनपद कानपुर देहात सिकंदरा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है पीड़ित की मा की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस को दी गई तहरीर मे सिकंदरा थाना क्षेत्र निवासी ने आरोप लगाया है कि गांव का युवक सुनील कुशवाहा उनकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहा फुसलाकर अपने साथ ले गया आरोप है की सुनील ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया तहरीर मे यह भी बताया गया है कि इस घटना में गांव का एक अन्य युवक विशाल भी सुनील के साथ शामिल था हालांकि दुष्कर्म का मुख्य आरोपी सुनील कुशवाहा पर है मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सिकंदरा जनार्दन प्रताप सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए पुलिस ने मुख्य आरोपी सुनील कुशवाहा और उनके साथी के खिलाफ पाकसो एक्ट POCSO ACT ,,,,तथा अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया माता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है मामले की गहनता से विवेचना की जा रही है उन्होंने आगे कहा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा इस घटना को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्र में लोगों ने चिंता व्यक्त की है ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से नाबालिक को न्याय दिलाने और आरोपियों के खिलाफ संगत कार्रवाई करने की मांग की है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके
साहिल कटियार
संवाददाता सिकंदरा
कानपुर देहात











