गैस की किल्लत से जूझ रहा आम जनमानस, लंबी कतारों में खड़े रहने को मजबूर लोग

 

पुखरायां, कानपुर देहात। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र में इन दिनों रसोई गैस की भारी किल्लत से आम जनमानस परेशान है। क्षेत्र की कई गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं, जहां लोग घंटों खड़े रहने को मजबूर हैं। बावजूद इसके, कई उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।
सबसे बड़ी समस्या यह है कि गैस एजेंसियों पर न तो छाया की कोई समुचित व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध है। तेज धूप में खड़े होकर लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष रूप से परेशानी झेलनी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से गैस की आपूर्ति बाधित है, जिससे उनके घरेलू कामकाज पर असर पड़ रहा है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द गैस की आपूर्ति सुचारू करने और एजेंसियों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आम जनता का आक्रोश बढ़ सकता है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें