ऑपरेशन स्माइल में सफलता: रूरा पुलिस ने 12 घंटे में लापता बालक को सकुशल खोजा

 कानपुर देहात थाना रूरा पुलिस ने तत्परता और सक्रियता का परिचय देते हुए लापता बालक को मात्र 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 को बाल गोविन्द सिंह निवासी ग्राम काशीपुर ने थाना रूरा में तहरीर देकर बताया कि उनके साले का 12 वर्षीय पुत्र चाहत, जो उनके पास रहकर पढ़ाई करता था, 23 अप्रैल को दोपहर 3 बजे कोचिंग के लिए गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा।
तहरीर मिलते ही पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी। सघन खोजबीन और लगातार प्रयासों के चलते पुलिस टीम ने महज 12 घंटे के भीतर ही बालक को काशीपुर क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया।
बरामदगी के बाद बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि “ऑपरेशन स्माइल” के तहत बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।
इस सराहनीय कार्य के लिए परिजनों और स्थानीय लोगों ने थाना रूरा पुलिस की प्रशंसा की।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें