राजपुर में पाइपलाइन लीकेज हजारों लीटर पानी बर्बाद वीडियो वायरल होने के बाद नगर पंचायत ने मरम्मत का आश्वासन दिया

 

कानपुर देहात के राजपुर नगर के अटल नगर वार्ड में पानी की पाइपलाइन में लीकेज के कारण प्रतिदिन हाजारो लीटर पानी बर्बाद हो रहा है इस समस्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी ने जल्द मरम्मत का आश्वासन दिया यह लीकेज राजपुर नगर पंचायत ब्लाक के बाहर स्थित है स्थानीय निवासियों के अनुसार पाइपलाइन काफी समय लीक हो रही है जिससे पीने योग्य पानी नालियों में बह रहा है स्थानीय निवासी दुलारे जीतूं नेम सलमान रवि शिवम और लईक खान ने बताया कि उन्होंने कई बार पंचायत कर्मचारियों से शिकायत की लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया लीकेज के कारण सड़कों पर पानी जमा रहता है जिससे राहगीरों और वाहनों को आवागमन मे परेशानी होती है साथ ही घरों मे पानी की पूरी आपूर्ति भी नहीं हो पा रही हैं

 

साहिल कटियार
संवाददाता सिकंदरा
कानपुर देहात

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें