जन-सुनवाई में सुनी गईं समस्याएं, पीड़ितों को मिला न्याय का भरोसा

कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा कार्यालय में जन-सुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों और पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।
पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए निर्देश दिए कि उनका निस्तारण न्यायपूर्ण तरीके से निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए।
इसी क्रम में सभी क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जन-सुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इससे आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में पहल को मजबूती मिली है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें