कानपुर देहात में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अपराध नियंत्रण व यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने जैसे नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 327 वाहनों का चालान किया गया, जबकि एक वाहन को सीज किया गया।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।










