कानपुर देहात में संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत, करंट लगने की आशंका

कानपुर देहात के जैनपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित भोले बाबा मिल्क फूड इंडस्ट्रीज में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि मजदूर को फैक्ट्री के अंदर काम के दौरान करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद साथी कर्मचारियों और फैक्ट्री प्रबंधन ने घायल मजदूर को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मजदूर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया।
गुस्साए परिजनों ने फैक्ट्री गेट पर शव रखकर जमकर हंगामा किया और प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
यह मामला अकबरपुर थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है और मौत के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

साहिल कटियार
संवाददाता सिकंदरा
कानपुर देहात

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें