कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों/पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।
पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रार्थना पत्रों का निस्तारण समयबद्ध एवं निष्पक्ष तरीके से किया जाए। साथ ही फरियादियों को न्याय दिलाने का भरोसा भी दिलाया गया।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई करते हुए लोगों की समस्याएं सुनी गईं और उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।
जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस प्रशासन आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है।














