पशु तस्करों के विरुद्ध कानपुर देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 121 भैंसों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

कानपुर देहात। अपराध नियंत्रण एवं पशु क्रूरता पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पशु तस्करी के मामले का खुलासा किया है।
दिनांक 22 अप्रैल 2026 को चेकिंग के दौरान भोगनीपुर की ओर से आ रहे एक डीसीएम ट्रक (संख्या UP81ET6639) को रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर ट्रक में सवार लोग वाहन छोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन आरोपियों को पकड़ लिया।
ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें 121 भैंस (पड़े व पड़िया) बरामद हुईं, जिनमें से एक मृत और 120 जीवित थीं। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सलमान कुरैशी (अलीगढ़), शौकीन कुरैशी (हाथरस) और अमरूद्दीन (अलीगढ़) के रूप में हुई है।
पुलिस ने ट्रक को सीज कर दिया है तथा आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई थाना राजपुर पुलिस टीम द्वारा की गई, जिसे पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें