कानपुर देहात। दिनांक 22 अप्रैल 2026 को पुलिस लाइन कानपुर देहात में अपर पुलिस अधीक्षक (ASP)/क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर संजय वर्मा के स्थानांतरण के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। शासन के निर्देशों के क्रम में उनका स्थानांतरण अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के पद पर जनपद बलिया में किया गया है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने संजय वर्मा के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल में कुशलता, निष्पक्षता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य और नए दायित्वों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्हें प्रतीक चिन्ह, पुष्पगुच्छ एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
विदाई समारोह में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी तथा अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी संजय वर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सभी ने उनके मार्गदर्शन और सहयोग को याद करते हुए भावुक माहौल में उन्हें विदाई दी तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य और सफल भविष्य की कामना की।










