शिक्षा विभाग की टीम ने गैर मान्यता प्राप्त तीन विद्यालयों को सीज किया

जालौन – शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चौधरी के नेतृत्व में प्रशासन व राजस्व तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा निजी विद्यालय की चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान अलग-अलग स्थान में संचालित हो रहे गैर मान्यता से संचालित तीन निजी स्कूलों को सीज कर के विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है विभाग की कार्यवाही से शिक्षा माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया।
जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को संज्ञान में आया था कि कई जगह गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चौधरी नायब तहसीलदार मुकेश कुमार चंद्र मोहन शुक्ला व इलाकाई पुलिस ने महेवा ब्लॉक के ग्रामों के स्कूलों की चेकिंग की। इस दौरान जेके चंदेल पब्लिक स्कूल महेवा, विजडन एकेडमी पब्लिक स्कूल आटा तथा इंडियन पब्लिक स्कूल आटा मैं मान्यता के प्रपत्र शिक्षक लोग टीम के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर सके टीम के द्वारा गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को सीज कर दिया गया गैर मान्यता के विद्यालयों के चीज हो जाने से शिक्षा माफियाओं में हड़कंप मच गया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 लिखित परीक्षा को सुचारु, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में पुलिस/प्रशासन के अधिकारियों व केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक निर्देश दिये गये ।

Cricket Live Score

Rashifal