उरई । न्यायाधीश विरजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के पत्र संख्या 5100/Admin. (E-1) Section/XC-4/2026 दिनांकित 10.04.2026 में निहित निर्देशानुसार दिनांक 24.04.2026 (शुक्रवार) व 25.04.2026 (चतुर्थ शनिवार) को न्यायिक अधिकारियों के स्पोर्ट मीट के उपलक्ष्य में उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के जनपद न्यायालयों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है एवं इस दिवस के स्थान पर कलैण्डर वर्ष 2026 में किन्ही 02 माह के चतुर्थ शनिवार को न्यायिक कार्य हेतु कार्य दिवस घोषित किया जाना है।
अतः उच्च न्यायालय के उक्त पत्र के माध्यम से निर्गत निर्देशों के अनुपालन में न्यायालय, जालौन स्थान उरई के मुख्यालय उरई स्थित समस्त न्यायालय, वाह्य स्थित न्यायालय जालौन, कोच, कालपी एवं ग्राम न्यायालय माधौगढ़ में दिनांक 24.04.2026 (शुक्रवार) व 25.04.2026 (शनिवार) को न्यायिक अधिकारियों के स्पोर्ट मीट के उपलक्ष्य में अवकाश घोषित किया जाता है।
उच्च न्यायालय के उपरोक्त पत्र में दिये गये निर्देश के अनुपालन में दिनांक 24.04.2026 (शुक्रवार) व 25.04.2026 (शनिवार) के स्थान पर माह अक्टूबर 2026 व माह नवंबर 2026 के चतुर्थ शनिवार क्रमशः दिनांक 24.10.2026 व 28.11.2026 को जनपद न्यायालय, जालौन स्थान उरई के समस्त न्यायालय/कार्यालय में न्यायिक कार्य हेतु कार्य दिवस घोषित किया जाता है।









