प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

थाना जहानगंज पुलिस द्वारा अज्ञात महिला के शव को पीएम व शिनाख्त हेतु मोर्चरी फतेहगढ में रखवाया गया था। तत्पश्चात थाना जहानगंज पुलिस द्वारा अज्ञात युवती के शव कि शिनाख्त हेतु डीसीआरबी व सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित प्रसारित कराया गया था, उसी के क्रम में मृतका की शिनाख्त कोतवाली छिबरामऊ जनपद कन्नौज की निवासी के रूप में हुई। दिनांक 19.04.2026 को मृतका के भाई की लिखित तहरीर के आधार पर थाना जहानगंज पर मु0अ0सं0 59/26 धारा 137(2)/103(1)/3(5) बीएनएस बनाम अनीस उपरोक्त व अन्य साथी नाम पता अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना के क्रम में मुखबिर की सूचना पर नामजद/वांछित अभियुक्त अनीस पुत्र वरिन्द्र सिंह हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल एक चाकू तथा एक गमछा व हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरणः- अभियुक्त अनीस उपरोक्त द्वारा पूछताछ करने पर बताया गया कि मृतक युवती से करीब पिछले 02-03 वर्षों से उसका प्रेम प्रसंग था। वर्तमान में मृतका किसी अन्य लडके से बात करने लगी थी तथा मेरा नम्बर ब्लाक कर दिया था, जिसके बारे मे मैने कई बार बात करने की कोशिश की थी, परन्तु उसनें बात करने से मना कर दिया था। दिनांक 17.04.2026 को मैं अपने घर से ही सब्जी काटने वाला चाकू लेकर गया था तथा अपनी मोटरसाइकिल से मृतका के घर के सामने मुँह पर मास्क लगा कर पहुँचा, जब वह घर के दरवाजे पर आयी तो मुझे वहां गली में खडा देखकर मेरे पास आयी जहाँ से मैं उसे आखिरी बार बात करने का हवाला देकर मोटरसाइकिल पर बैठाकर काली नदी पुल छिबरामऊ-जहानगंज रोड के पास झाडियों में ले गया जहाँ बातचीत के दौरान मृतका युवती ने मुझे बहुत अपमानित किया जिससे नाराज होकर मैनें उसके गले पर 02-03 बार चाकू से वार किया तथा युवती को वहीं पर छोडकर अपनी मोटरसाइकिल लेकर घर चला गया था। साहब मुझसे गलती हो गई, मुझे माफ कर दो। शेष सफाई जरिए अधिवक्ता न्यायालय में देना बताया

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें