कालपी इंडस्ट्री एरिया में फायर सेफ्टी को लेकर सख्त चेतावनी, एनओसी लेने के निर्देश

कालपी (जालौन) इंडस्ट्री एरिया कालपी में कागज उद्योग से जुड़े उद्योगों की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए जिला फायर ऑफिसर अरविंद कुमार सिंह ने सभी को चेतावनी देते हुए समझाया कि आप लोग सरकार के कानून के मुताबिक अग्नि बुझाने वाले यंत्रों को अति शीघ्र स्थापित करें जिससे कोई अनहोनी घटना ना घटने पावे।
जिला फायर ऑफिसर ने इस अवसर पर अग्नि बुझाने के उपाय तथा उनसे बचने के एवं बचाने के उपाय विस्तृत रूप से सभी को समझाया उन्होंने कहा की अगर सभी फैक्ट्री मालिक समझदारी से सतर्कता से अपने कर्तव्यों का पालन करें तो अग्नि जैसी विभीषिका से बचा जा सकता है उन्होंने यह भी कहा की सरकार चाहती है सभी उद्यमी भाई अति शीघ्र एनओसी प्राप्त कर लें।
जिला अग्निशमन अधिकारी ने कहा अगर आप लोगों ने एनओसी लेने में लापरवाही की तो किसी न किसी दिन कानून की गिरफ्त में आ जाओगे और आपके उद्योग बंद हो सकते हैं।
उत्तर प्रदेश हाथ कागज निर्माता समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार तिवारी ने जिला फायर ऑफिसर को आश्वासन दिया कि आपके द्वारा दिए गए निर्देशों का हम सभी कागज उद्योग से जुड़े उद्यमी पालन करने के प्रयास करना शुरू कर देंगे।
इस अवसर पर कुलदीप कुमार शुक्ला महामंत्री विनीत गुप्ता भोला शर्मा दिनेश गुप्ता राजू पतारा रविंद्र नाथ गुप्ता के अलावा हाजी सलीम खान ने भी अपने-अपने सुझाव रखें जिसका निराकरण जिला फायर ऑफिसर ने करते हुए कहा कि हम आप सभी लोगों की अग्नि से संबंधित समस्याओं का निस्तारण ईमानदारी से करेंगे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें