उपाधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक की उपस्थिति में अपराध समीक्षा की बैठक लेकर चौकी प्रभारी एवं हल्का इंचार्जों के जमकर पेच कसते हुए निरोध आत्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
कालपी जालौन – रविवार के दिन कोतवाली कालपी कार्यालय में आयोजित अपराध समीक्षा की बैठक में क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने प्रत्येक चौकी प्रभारी एवं हल्का इंचार्जों से लंबित विवेचना के बारे में जमकर पूछ ताछ की तथा उन्होंने विवेचना को शीघ्र समाप्त कर वांक्षित अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजना सुनिश्चित करें उन्होंने जिन लोगों के पास लंबित प्रार्थना पत्र तहसील दिवस थाना दिवस आइजीआरएस एवं अधिकारियों के द्वारा भेजे गए आदि प्रार्थना पत्र यदि लंबित है ऐसी प्रार्थना पत्रों को मौके में जाकर जांच गुणवत्ता परक तरीके से निस्तारण जांच आख्या सहित संबंधित पटल में समय से भेजने के कडे निर्देश दिए उन्होंने मौजूद प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी को निर्देश देते हुए कहा कि कोतवाली से संबंधित दिए गए कार्यों को प्रत्येक बिंदुओं में जांच करें और साथ में हल्का वाई जिम्मेदारी देकर कार्यों को शत प्रतिशत पूरा कराने में पहली प्राथमिकता अवश्य दिखाएं मौके में कानून इंस्पेक्टर अवनीश कुमार वरिष्ठ उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र महमूदपुरा चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह चंदेल रामगंज चौकी प्रभारी विशाल भड़ाना ज्ञान भारती छौंक चौकी प्रभारी विपिन यादव उप निरीक्षक उपेंद्र शुक्ला उप निरीक्षक बृजनंदन यादव उप निरीक्षक पुत्तू लाल उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह भदोरिया प्रधान लेखाकार लक्ष्मीकांत त्रिपाठी कंप्यूटर ऑपरेटर शैलेंद्र सिंह सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर विनीता कंप्यूटर माहिर अंकित वर्मा कंप्यूटर विशेषज्ञ दीपेंद्र मिश्रा मुंशी धीरेंद्र सिंह राम सिंह आशीष यादव आदि लोग मौजूद थे।











