
कानपुर देहात में आज जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील भोगनीपुर में किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी कपिल सिंह ने स्वयं उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
डीएम ने राजस्व, पुलिस, विकास, आपूर्ति, विद्युत और स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से सुना। अधिकांश प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित समाधान शासन की प्राथमिकता है। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण स्थलीय सत्यापन के बाद ही किया जाए।
इस दौरान एसडीएम भोगनीपुर, सीओ व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।









